सुल्तानपुर पंचायत में काम के नाम पर सिर्फ हो रहा खानापूर्ति
हाजीपुर : बिहार के मुखिया नीतीश कुमार दावा करते हैं कि , हर घर को नल का जल पहुंचाया जा रहा है। लेकिन यह दावा बिल्कुल विफल नजर आ रहा है । बताते चलें कि सदर प्रखंड हाजीपुर के सुल्तानपुर पंचायत वार्ड नंबर 2 में नल जल कार्य में अनियमितता देखा जा रहा है । जदयू के खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सोनु चौरसिया ने बताया कि पंचायत में काम के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति किया जा रहा है। दो मोटे पाइप का कनेक्शन पतले पाइप से किया जा रहा है । इसकी शिकायत को पंचायत के मुखिया से किए फिर भी कोई सुध लेने वाला नहीं है । जरूरी है कि जिला स्तर के पदाधिकारी इसका जांच जमीनी स्तर पर करें । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो बेहतर काम कर ही रहे हैं । लेकिन पी एच डी के ठेकेदार तथा पंचायत स्तर का जनप्रतिनिधि काम के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करने में जुट चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।