Breaking News

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सदमे से भाभी सुधा देवी ने भी तोड़ा दम।


पूर्णिया : दिवंगत फ़िल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुंबई में सोमवार की शाम जब बॉलीवुड एक्टर की परिवार के लोग अंत्येष्टि कर रहे थे उसी समय सुशांत की भाभी सुधा देवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर के बाद से ही सुधा देवी सदमे में थी। अपने देवर की आत्महत्या का सदमा वह वह बर्दाश्त न कर सकीं और सायंकाल उनकी मौत हो गई।

जानकारों के मुताबिक सुशांत की भाभी का निधन ठीक उस वक्‍त हुआ जब मुंबई में सुशांत का अंतिम संस्‍कार हो रहा था। सुधा देवी ने देवर की मौत की खबर मिलने के बाद से खाना-पीना त्याग दिया था। वे सुशांत सिंह राजपूत के पैतृक गांव पूर्णिया के मलडीहा में रहती थीं

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।