दरियापुर:- थाना क्षेत्र को महामारी से बचाना मेरी पहली प्राथमिकता-थानाध्यक्ष
पनालाल कुमार की रिपोर्ट
सारण : दरियापुर थाना क्षेत्र की जनता को वैश्विक महामारी कोरोना से बचाना मेरी पहली प्राथमिकता है।इसके लिए वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार मेरे नेतृत्व में सभी पुलिस बल पूरी निष्ठा के साथ ड्यूटी में लगे हुए है।इसी का नतीजा है कि अभी तक इस बीमारी से डेरनी थाना क्षेत्र सुरक्षित है।उक्त बातें डेरनी थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने पत्रकारों से बात-चीत के दौरान कही।इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस लॉक डाउन के दौरान इसकी सफलता के लिए सभी पुलिस अधिकारी व जवानो ने दिन-रात एक कर दिया था।वही उन्होंने क्षेत्र की जनता को भी लॉक डाउन की अवधि में धैर्य व संयम बनाए रखने के लिए बधाई भी दी।हालांकि थानाध्यक्ष ने वर्तमान समय मे भी कोरोना की खतरा को देखते हुए प्रशासन से मिली छूट के बावजूद बेवजह घर से नही निकलने,मास्क लगाने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की है।विदित हो कि लॉक डाउन के दौरान डेरनी पुलिस के द्वारा काफी ईमानदारीपूर्वक मेहनत करने के साथ ही हजारों जरूरतमंदों के बीच राशन व अन्य आवश्यक वस्तुओं की मदद भी की गई थी।जिसकी सराहना सभी जगह हो रही थी।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।