Breaking News

संग्रामपुर:- विधान सभा क्षेत्र में कई सड़को का निर्माण शुरू: विधायक


  संवाददात संग्रामपुर से संतोष पाण्डेय की रिपोर्ट 

पूर्वी चम्पारण/ संग्रामपुर ग्रामीण इलाकों को मुख्य पथ से जोड़ने का सिलसिला लगभग अंतिम चरण में हैं।विधानसभा क्षेत्र में जितने भी सड़के जर्जर अवस्था मे थी लगभग सभी पर काम शुरू हो गया। उक्त बातें केसरिया विधायक डॉ0 राजेश कुमार ने शुक्रवार को प्रखण्ड के चांदपुर गांव में पीसीसी सड़क के शिलान्यास के दौरान कहीं।उन्होंने बताया कि वर्षो से जर्जर पड़े भवानीपुर-धनगड़हा मुख्य पथ,मंगलापुर-राजापुर एनएच को जोड़ने वाली पथ,बरवा से बेलवा पथ,भटवलिया से भाटकर्जा, भोला गिरि के मठ से गिरि टोला को जोड़नी वाली लिंक पथ समेत कई सड़को का काम शुभारम्भ हो गया है। आमजनों को बहुत जल्द सड़को पर होने वाले जलजमाव व कीचड़ से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़क बेहतर होगी। मौके पर पूर्व जीप सदस्य नारायण यादव,राजद नेता,रामबाबू प्रसाद कुशवाहा,सुरेंद्र सहनी,कनीश्वर कुमार केसरी,रामसकल प्रसाद यादव समेत कई मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।