Breaking News

सारण दारियापुर: जमीन को लेकर दो पक्षो में मारपीट।


दरियापुर सारण से अमित कुमार

डेरनी थाना क्षेत्र के पिरारी दक्षिण टोला में बुधवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए पी एच सी दरियापुर में भर्ती कराया गया जहां  चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया घायलों में राजबिहारी साह गोंड और दुलारी देवी शामिल हैं। इस संबंध में पीड़ित ने थाना को एक लिखित सूचना दी है और पीड़ित ने बताया है कि बुधवार की सुबह में पानी गिराने के लिए विवाद हुआ जो आस- पास के लोगो के समझाने पर मामला शांत हो गया फिर धीरे-धीरे विवाद बढ़ गया और अजय मांझी द्वारा धमकी मिला कि अभी छोर दे रहे है पर बाद में तुम दोनों को जान से मार देंगे। रात्रि समय करीब 10 बजे के बाद अजय मांझी, रंजीत मांझी,तेरस मांझी, अवध मांझी ने लाठी डंडा और गरासि लेकर हमारे घर पर चढ़ गए उस समय हमलोग सोए हुए थे तभी आकर मारने लगे फिर गरासि से वार कर दिए जिसमे हमारी पत्नी दुलारी देवी और मैं घायल हो गया ।
 इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि मारपीट के मामले की छानबीन की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।