Breaking News

गोरेयाकोठी के जगदीशपुर मोड़ पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने भरा बारिस का पानी


गोरेयाकोठी से पुनीत कुमार मौर्य की रिपोर्ट

गोरेयाकोठी/सिवान:- प्रखण्ड के जगदीशपुर मोड़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से घुटनों तक भर गया है। इससे मरीजों के साथ डॉक्टरों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। पिछले कई वर्षों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने जल जमाव को लेकर ग्रामीण कई बार  स्थानीय बिधायक से इस बारे में बात की है, लेकिन बिधायक कोई ठोस कदम उठाने को तैयार नहीं है।

ग्रामीणों की मांग:- जगदीशपुर मोड़ पर नाला बनाना। ग्रामीणों का कहना है कि जगदीशपुर मोड़ पर अगर नाला बन जाता तो बारिस की पानी आसानी से निकल जाती और मरीज के साथ साथ ग्रामीणों को भी आसानी होता। मरीज को अस्पताल पहुंचने के लिए किनारे होकर जाना पड़ रहा है। कीचड़ होने से फिसलन का भी खतरा है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।