परसा(सारण):-स्वस्थ मन व स्वस्थ शरीर के लिए योग की अभ्यास करना हैं जरूरी
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कोरोना महामारी के वजह से इस बार सार्वजनिक स्थानों नहीं मनाया गया लोगो ने अपने अपने घरो में परिवार के साथ सोशल डिस्टनसिंग में मनाया। योग के प्रति लोगों काफी उत्साह भी देखा गया।बीडीओ रजत किशोर सिंह ने अपने आवास परिसर योग किया तथा प्रखंड वासीयों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभ कामनाए दी।वही नेहरू युवा केंद्र छपरा के निर्देशों का पालन करते हैं परसा प्रखंड एन वाई वी विकास कुमार ने भी अपने घरों के छत पर छोटे बच्चों के साथ मनाते दिखे व प्रखंड व जिले वासियों अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएँ।देते हुए कहा कि मुझे गर्व है की भारत की देन योग ने आज पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की राह सिखायी है।योग से ना सिर्फ शारीरिक लाभ मिलता है बल्कि मन को भी यह स्वस्थ रखता है।वही योग नियमित रूप से सूर्य नमस्कार,मंडूकासन,अलोम विलोम,कपालभाति,भ्रामरी इत्यादी प्रणायाम करने से मन मे
हिंसक और नकारात्मक विचार दूर होती है।


कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।