भेल्दी में हुई बिना बैंड बाजे की अनोखी शादी।
विकाश कुमार की रिपोर्ट
न्यूज परसा:(सारण)थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में अनोखा शादी देखने को मिला बिना बैंड बाजा बिना बरात की शादी हुई संपन्न समारोह के मुख्य अतिथि बने मुखिया व सरपंच।प्रप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि भेल्दी थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव के मुनीलाल सिंह के पुत्र राजेश कुमार सिंह ने छपरा जिले के रामकोला गांव के रितु सिंह अपनी मर्जी से शादी करने के लिए सरपंच व मुखिया से गुहार लगाई सरपंच सुमित्रा देवी और मुखिया सोनी कुमारी के पहल पर मदारपुर पंचायत के गोसी छपरा गांव के मां दुर्गा मंदिर में शादी समारोह संपन्न कराई गई। शादी समारोह के पूरे खच मुखिया और सरपंच ने की।अनोखी शादी देखने के लिए आसपास के सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष की भीड़ उमड़ पड़ी लोग लड़का लड़की को एक झलक देखने के लिए लालायित थे इस अनोखी शादी को लेकर गामीणों में कई तरह के चर्चा का विषय बना हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।