BREAKING NEWS: मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, चार गंभीर रूप से घायल
बिहार खबर संवाददाता मोतिहारी सीटी।
पूर्वी चंपारण: कोटवा में हुए दो सड़क हादसे में दो की मौत हो गई है, वहीं चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. कोटवा थाना के बंगरा चौक के पास एनएच 28 पर एक कार आ रही थी. सड़क पर बने गड्ढा में पड़ने से कार रेलिंग से टकराकर के दूसरी लेन में आ गई थी जहां दूसरी तरफ से आ रही ट्रक ने कार को टक्कर मारी जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रक भी पलट गई. वहीं कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत गई, जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन की हालत नाजुक बनी हुई है.

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।