मोतिहारी: एक करोड़ बीस लाख की हुई वसूली
लॉक डाउन के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोटर अधिनियम के तहत एक करोड़ बीस लाख रुपये जुर्माना वसूले गये। सौ से अधिक एफआईआर दर्ज की गई।
जिसमें सोशल मीडिया से जुड़े 25 एफआईआर शामिल है। एसपी नवीन चंद्र झा का कहना है कि बारह थानेदार चिन्हित किये गये है जो लॉक डाउन के दौरान बेहतर कार्य किये है। लॉक डाउन के दौरान बेहतर कार्य करने वाली पुलिस में नगर पुलिस का स्थान ऊपर है। सबसे अधिक 30 लाख जुर्माना भी वसूल की है। वहीं सबसे अधिक एफआईआर व गिरफ्तारी भी की है। इसके अलावा छतौनी, हरसिद्धि, मुफस्सिल, चकिया, सुगौली, ढाका, घोड़ासहन व पिपरा समेत बारह थानेदारों को लॉक डाउन के दौरान बेहतर काम करने के लिये चिन्हित किया गया है। राज्य पुलिस मुख्यालय से बेहतर कार्य करने वाले थानेदारों की सूची मांगी गई थी। ऐसी संभावना है कि सभी को सम्मानित किया जायेगा।
हार्डवेयर दुकान में चोरी: मोतिहारी। छतौनी थाने के बैंक रोड में हार्डवेयर दुकान में चोरी हो गई। दुकानदार नितेश कुमार ने छतौनी थाने में आवेदन देकर कहा है कि नीचे से दो फुट शटर उठाकर चोर दुकान में घुसा है। मोटर, नगद रुपये व अन्य सामान की चोरी कर ली है। आज सुबह जब दुकान खोलने गया तो चोरी होने का पता चला। इंस्पेक्टर मुकेश चंद्र कुमर का कहना है कि चोरी मामले की जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।