पूर्वी चंपारण: केसरिया में मयंकेश्वर सिंह की ओर से प्राइवेट स्कूल संचालकों के बीच वितरण किया गया कोरोना किट।
संवाददाता केसरिया (शशिकांत)
पूर्वी चंपारण: केसरिया के इंडियन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में एक सादे समारोह को संबोधित करते हुये बिहार विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य मयंकेश्वर सिंह ने कहा कि राजनीति का असली अर्थ जनता की सेवा करना है।उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से प्राइवेट स्कूल के साथ खड़ा। उनके हर दुख-सुख में मैं शामिल रहूंगा। उन सबों की मांग को मांग सदन तक पहुँचाऊँगा।उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूल बेरोजगारी दूर करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी में प्राइवेट स्कूल संचालकों के समक्ष भुखमरी हो गयी है।सरकार को इस पर संज्ञान लेनी चाहिये।मयंकेश्वर सिंह ने अपनी ओर से प्राइवेट स्कूल के सभी संचालकों के बीच थर्मोसक्रिनिंग मशीन,मास्क एवम सेनेटाइजर का वितरण किया ।समारोह को संबोधित करते हुये प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार रौशन ने कहा कि प्राइवेट स्कूल एसोसियेशन हमेशा श्री मयंकेश्वर सिंह के साथ खड़ा है और रहेगा।उन्होंने प्राइवेट स्कूल के संचालकों को मदद करने के लिये आभार व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन पीएएस केसरिया के अध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह ने की। मौके पर जिलाध्यक्ष भूषण कुमार,,मुकेश शर्मा,विजय श्रीवास्तव,अभय मिश्रा, धनंजय कुमार,नन्हे ,अविनाश कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।