Breaking News

नरकटियागंज में ठनका गिरने से दो व्यक्तियों की मौत


 संवाददाता  नरकटियागंज से मनोज कुमार मिश्र ।
पश्चिम चम्पारण के नरकटियागंज अनुमंडल के अन्तर्गत गुरुवार के सुबह ठनका गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार अहले सुबह  शुरू हुई बारिश के समय वज्रपात हुई इस समय लोग अपने खेतों में धान की रोपनी कर रहे थे। उत्तर बिहार सहित कई जिलों में आज और कल के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वही तेज गरज के साथ बारिश से नरकटियागंज अनुमंडल में दो की मौत हो गयी है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक जिले में गुरुवार की भोर से ही तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई है। वहीं सुबह से ही लगातार बारिश होने से शहर से लेकर गांव तक जलजमाव की स्थिति बन गई है। पहाड़ी नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है।जबकि नरकटियागंज में ठनका की चपेट में आने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई है. मृतकों में भसुरारी पंचायत के विशुन पुरवा गांव का दीपू राम 35 वर्ष व शिकारपुर पंचायत के मालदा गांव निवासी विजय मिश्र 50 वर्ष शामिल हैं। मामले में शिकारपूर पुलिस ने पूछताछ कर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।