Breaking News

सारण /तरैया:- घास काटने गए युवक की पानी में डूबने से मौत



सरोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के बलुआ मर्दन गांव में  खदरा नदी में डूबने से एक युवक कि मौत हो गई। मृतक मंशी सहनी का 26 वर्षीय पुत्र सुधीर सहनी था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक घास काटने के लिए खदरा नदी के किनारे गया था। जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। बाद में नदी किनारे उसका चपल मिला। उसके बाद थोड़ी ही दूर पर नदी से उसका शव बरामद किया गया। इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई। उसके बाद तरैया थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। इस घटना से गांव में सनसनी व्याप्त है। स्थानीय मुखिया पति कृष्ण कुमार गुप्ता ने मृतक के परिजनों से मिल ढाढ़स बंधाया व दाह संस्कार के लिए आर्थिक सहायता की। आपदा विभाग से चार लाख व केंद्र सरकार से दो लाख की राशि देने की मांग की।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।