Home
/
मौत
/
Bihar
/
Biharkhabars
/
Breaking News
/
BREAKING NEWS :- Sushant Singh Rajput Suicide: सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमॉर्टम के लिए पार्थिव शरीर को ले जाया गया हॉस्पिटल
BREAKING NEWS :- Sushant Singh Rajput Suicide: सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमॉर्टम के लिए पार्थिव शरीर को ले जाया गया हॉस्पिटल
बॉलीवुड से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी कर ली है। मुंबई पुलिस के एडिशनल सीपी मनोज कुमार ने मधु पाल से सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या किए जाने की बात की पुष्टि की है। अभी तक सुशांत की आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है लेकिन मुंबई पुलिस के सूत्रों का कहना है कि उनके फ्लैट से कुछ दवाइयां मिली है, जिससे लगता है कि वह पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे। अभी तक उनके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। .
रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत के कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में वह फांसी के फंदे से लटके पाए गए। इसके बाद नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत ने अपने कमरे में हरे रंग के कपड़े से फंदा बनाया था, जिससे लटक कर उन्होंने आत्महत्या की। उनका शव कूपर अस्पताल लाया गया है, जहां कुछ ही देर में शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
सुशांत की मौत की खबर आते ही पूरा बॉलीवुड और उनके फैन्स सकते में आ गए। बांद्रा में जिस सोसायटी में सुशांत रहते थे, वहां बाहर भीड़ जमा हो गई है। कई अभिनेता, राजनेता और फैन्स सोशल मीडिया के माध्यम से सुशांत को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। गौरतलब है कि उनकी पूर्व मैनेजर 28 वर्षीय दिशा सलियन ने 8 जून को मलाड की एक इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
BREAKING NEWS :- Sushant Singh Rajput Suicide: सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमॉर्टम के लिए पार्थिव शरीर को ले जाया गया हॉस्पिटल
Reviewed by Gulshan kumar
on
जून 14, 2020
Rating: 5
Reviewed by Gulshan kumar
on
जून 14, 2020
Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।