Breaking News

गया: ऑटो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 7 लोगों की मौत , कई घायल


बिहार के गया जिले के में विशनपुर मोड़ के पास सोमवार की सुबह सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
आमस के रेगनियां गांव के 26 लोग दो ऑटो से तिलक चढ़ाकर घर लौट रहे थे। रास्ते में यह हादसा हुआ। ट्रक से हुई सीधी टक्कर में दोनों ऑटो चपेट में आ गए। सभी मरने वाले रेगनियां गांव के हैं। घायलों को औरंगाबाद के मदनपुर पीसएसी और गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
स्थानीय लोगों के मुताबिक सभी लोग रेगनियां गांव से औरंगाबाद के बालुगांव में तिलक चढ़ाने गए थे। लौटने के क्रम में घर पहुंचने से दो किलोमीटर पहले यह हादसा हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने से पूरे गांव में कोहराम मचा है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।