Breaking News

मुख्यमंत्री नीतीश की तारीफ कर हम अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने राजनीतिक अटकलों को दी हवा


हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने चुनावी साल में मुख्यमंत्री नीतीश की खुलकर तारीफ कर और राजद को अल्टीमेटम देकर राजनीतिक अटकलों को हवा दे दी है।
दरअसल पत्रकारों से बातचीत के दौरान हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने नीतीश की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अच्छा काम कर रहे हैं। वह संवेदनशील भी हैं पर जमीन पर उनके निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। पदाधिकारी सरकारी आदेशों का सही कार्यान्वयन नहीं कर रहे हैं। इसलिए वास्तविक नतीजा नहीं सामने आ रहा है। मनरेगा और क्वारंटाइन सेंटरों में घोटाला हो रहा है। मजदूरों को पैसा नहीं मिल रहा है। 
हालांकि उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से सारे राहत कार्य में जनप्रतिनिधियों को शामिल करने और मामले की जांच के लिए फ्लाइंग स्क्वायड बनाने की मांग की थी। लेकिन सरकार ने उसे नहीं माना। 
वहीं उन्होंने महागठबंधन में समन्वय समिति के गठन को लेकर साफ-साफ अल्टमेटम दे दिया है। मांझी ने कहा कि अगर 25 जून तक महागठबंधन में कोई समन्वय समिति नहीं बनती है तो वह कोई भी निर्णय लेने को स्वतंत्र होंगे।
मांझी ने कहा कि पहले उन्होंने राजद समेत महागठबंधन के अन्य बड़े दलों को 30 दिसंबर तक महा समन्वय समिति के गठन का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन इसके बाद लॉकडाउन आने से उन्होंने इस पर जोर नहीं दिया था। पर उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब 25 जून की डेड लाइन दी गई है। कहा कि महागठबंधन ने अभी मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं किया है। यह चेहरा समन्वय समिति तय करेगी। 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।