जमालपुर: मुंगेर में बेखौफ बदमाशों ने डीलर के बेटे की गोली मारकर हत्या की
मुंगेर के जमालपुर शहर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए जनवितरण प्रणाली विक्रेता के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है।
घटना ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी रोड की है जहां घर के बाहर टहल रहे सत्येंद्र चौरसिया के पुत्र मुकेश चौरसिया को बेखौफ बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। इस वारदात के बाद आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी हरिशंकर प्रसाद सिंह ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मुकेश चौरसिया गुरुवार की संध्या लगभग पौने नौ बजे घर से बाहर सड़क पर टहल रहा था। इस दौरान घात लगाए बदमाशों ने उसके उपर लगातार चार गोलियां चला दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

गौरतलब है कि मुकेश चौरसिया का भी लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास रहा है। मुकेश चौरसिया क्षेत्र के बड़े भू माफिया के रूप में भी जाना जाता था।
घटना के संबंध में एसपी हरिशंकर प्रसाद ने बताया कि हत्या के कारणों एवं घटना में शामिल लोगों का पता लगाया जा रहा है। मुकेश चौरसिया का भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस हरएक बिंदु पर जांच कर रही है। मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।