Breaking News

कलेक्शन एजेंट को चाकू मार 26 हजार लूटे




स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरिसियाँ खुर्द-बिसुनपुरवा पथ से गुजरते समय एक फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट को चाकू मार अज्ञात अपराधियों ने घायल कर उनसे कलेक्शन की करीब 26 हजार रुपयेकी राशि लूट फरार हो गए।
इस घटनाकी सूचना मिलते ही घायल युवक को रक्सौल के डंकन अस्पताल पहुँचाया गया। घायल युवक की स्थिति चिंताजनक बताई जाती है। घायल युवक रक्सौल के एक फाइनेंस कंपनी का स्टॉफ बताया जाता है।उक्त युवक आदापुर के विभिन्न गांवों से बैंक के लोन राशि की किस्त वसूली कर लौट रहा था।घायल युवक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव निवासी अशोक कुमार सहनी के रूप में किया गया है।कर्मी से 26 हजार रुपये नकद सहित उसके लैपटॉप आदि भी लूट लिए गए है।लूटेरे बाइक पर सवार थे। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि लूट के शिकार युवक के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस तहकीकात जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।