अरेराज-भेलानारी गांव में एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका मिला,पुलिस जांच में जुटी।
संवाददाता
दिनेश कुमार गिरि
अरेराज(पूर्वी चंपारण)
गोविंदगंज थाना क्षेत्र के भेलानारी जितवारपुर गांव समीप पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव को पेड़ से लटके अवस्था में बरामद कि है। कल सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची जहां उक्त युवक का शव सड़क किनारे पेड़ से लटका था। लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी।पुलिस के द्वारा उक्त युवक के शव को उतारा गया ।वहीं अगल बगल के गांव के लोगों से पहचान भी कराया गया। लेकिन शव का पहचान नहीं हो सका। मामले में जानकारी देते हुए गोविंदगंज थानाध्यक्ष सरफराज अहमद ने बताया कि उक्त युवक की शव की पहचान नहीं हो पाई है वहीं शव को कब्जे में लेकर मोतिहारी पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है।
पुलिस ने फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है।और हत्या व आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।