गोरेयाकोठी- ट्रैक का अगला टायर सड़को में धस जाने के कारण माझी बरौली मुख्य सड़के बाधित
पुनीत कुमार मौर्य/संवाददाता
गोरेयाकोठी/सिवान
गोरेयाकोठी:- जामो थाना अंतर्गत मझवलिया बाजार से उत्तर मॉझी बरौली रोड रोड धसने और ट्रक के पत्ती टूटने से बड़ी गाड़ियों का परिचालन बन्द हो गया। ट्रक रोड के बीचो बीच खराब पड़ा है,एफ सी आई के कई ट्रक मझवलिया बाजार मे खड़ा है। घटना सुबह 4 बजे की बताई जा रही है।
ग्रामीण युवा राहगीरो को सावधान कर रहे साथ ही लाल कपड़ा का झंडा लगा दिये है । स्थानीय युवकों ने बगल से गुजर रही छोटी गाड़ियों के कीचड़ मे फंसने पर मदद करके निकलवा भी रहे है। ट्रक ड्राइवर के बारे मे स्थानीय लोगों ने बताया की घटना के बाद ड्राईवर सिवान ट्रक की पत्ती लाने गया है। समाचार लिखने तक प्रशासन घटना स्थल पर नही पहुँची थी। गोरियाकोठी सीओ से फोन पर बात मे बताए की अभी हम दुसरे क्षेत्र मे है। और घटना स्थल की तरफ जा रहे है,

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।