बिहार,सारण,कुमार प्रणव बने प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान समिति के सारण युवा प्रभाग जिलाध्यक्ष
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री के द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसके प्रचार प्रसार के लिए एक अभियान समिति कागठन किया गया है। इस अभियान समिति का प्रत्येक राज्य और जिला मे विस्तार और समिति का गठन किया जा रहा है ।
इसी के तहत छपरा के शक्ति नगर निवासी कुमार प्रणव को सारण युवा प्रभाग सारण जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मनोनयन का समाचार प्रदेश समिति के द्वारा प्राप्त हुआ।प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव और प्रदेश सचिव ऋषभ रंजन श्रीवास्तव तथा प्रदेश संयोजक निशू सिंह के द्वारा कुमार प्रणव को यह जानकारी दी गई और आशा जताई गई कि वह इस अभियान को और नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।कुमार प्रणव के सभी जानने वालों ने उनको बहुत-बहुत बधाई भेजी है। कुमार प्रणव पहले भी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।