Breaking News

दरियापुर लोहछा गांव से 85 लोगो का लिया गया सैंपल


अमित कुमार/दरियापुर (सारण)
डेरनी थाना क्षेत्र के ककरहट पंचायत के लोहछा गांव से एक ही परिवार से 6 लोगो मे कॅरोना पोजेटिब मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग 3 जुलाई को घर से ले गई थी जिसमे एक पुरूष, एक महिला व चार बच्चे शामिल थे जो सभी निजी वाहन से बुधवार के दिन महाराष्ट से आए थे। जिसके बाद आस पास के पूरे गांव डरे हुए थे, क्योकि गुरुवार की रात में गांव के एक भोज में सभी लोग शामिल हुए थे जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गयी और इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर सोनपुर से 4 सदस्यीय टीम नवल किशोर सिंह के नेतृत्व में गठित कर लोहछा गांव में भेजा गया जहां 85 आदमी का सैंपल लिया गया अब जांच आनी बाकी है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।