Breaking News

दरियापुर(सारण)-पति के लंबि उम्र के लिए सुहागिन महिलाओं ने की सोमी अमावस्या व्रत।



अमित कुमार/दरियापुर(सारण)

प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी गांव की सुहागिन महिलाओं ने अपने अपने पति की लंबि उम्र के लिए की सोमी अमावस्या व्रत व साथ ही पीपल के वृक्ष में कच्चा धागा लपेटकर की कामना।
सोमवार के दिन सुबह प्रखंड क्षेत्र के सुहागन महिलाओं ने पति की लम्बी उम्र के लिए सोमी अमावस्या व्रत रखा।कृष्ण पक्ष की अमावस्या यदि सोमवार को पड़ता है तो सोमीआमावश्या कहा जाता है।ऐसा संयोग बहुत कम हीं बनता है।
इसलिए सुहागन महिलाएं इस व्रत का बेसब्री से इंतज़ार करती है।ऐसी मान्यता है कि उपवास रहकर पीपल वृक्ष का 108 बार परिक्रमा कर धागा बांधने से पति की उम्र लम्बी होती है तथा उनके जीवन में आनेवाली कठिनाई तथा दुःख का अन्त हो जाता है तथा साथ ही पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होता है। इसके बाद आचार्य द्वारा कथा सुन फल,मिठाई दान की। रजकी को भी व्रती दान देकर आशीर्वाद ली।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।