Breaking News

दरियापुर- बारवे में भाजपा कार्यकर्ताओ ने पत्रक वितरण किया।



अमित कुमार/दरियापुर (सारण)
प्रखंड क्षेत्र के बारवे शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 129 पर सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि के निर्देश पर भाजपा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष रामानंद सिंह के अध्यक्षता में  प्रधानमंत्री का पत्रक वितरण किया व दूसरे कार्यकाल के एक साल में किए गए कार्यो के बारे में लोगो के बीच राज्यपरिषद सदस्य राकेश सिंह ने बारीकी से बताया वही सारण जिला महामंत्री अनिल सिंह ने कोरोना से बचने के लिए लोगो से आग्रह करते हुए कहा कि बिना जरूरत घर से न निकले व बिना मास्क पहने बिल्कुल नहीं निकले साथ ही सोशलडिस्टेंस का पालन करे वही रामानन्द सिंह ने सभी ग्रामीण को मास्क व साबुन दिया। पत्रक वितरण कार्य मे शामिल कार्यकर्ताओ में पंकज सिंह, परमेश्वर सिंह, रबिन्द्र राय, धर्मनाथ राय आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।