पूर्वी चंपारण/कल्याणपुर- पिछले दस सालों में कल्याणपुर की जनता के विकास और रोजगार के लिए हाथ पर हाथ रखकर बैठी है-रितुराज पांडेय
संवाददाता कल्याणपुर/केसरिया ( संतोष ठाकुर)
पूर्वी चंपारण: कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र बनने के बाद वहां दो बार विधानसभा चुनाव हुआ है जिसमें एक बार जदयू जीता तो दूसरी बार भाजपा ने अपना परचम लहराया। दोनों बार सत्ताधारी पार्टी के प्रत्याशी की जीत हुई थी।लेकिन पिछले दस सालों में कल्याणपुर की जनता के विकास और रोजगार के लिए हाथ पर हाथ रखकर बैठी है।
इसी को देखते हुये कल्याणपुर विधानसभा की जनता की समस्या को देखकर कल्याणपुर स्थित द सिनेमा के मालिक व प्रसिद्ध समाजसेवी रितुराज पांडेय ने चुनाव लड़ने का फैसला किया है। रितुराज पांडेय लगातार कल्याणपुर विधानसभा में आने वाले सभी ग्रामपंचायतों में जाकर उनकी समस्याओं से रूबरू हो रहें है, उनका कहना है कि मैं कल्याणपुर में केवल चुनाव लड़ने नहीं आया हूं बल्कि कल्याणपुर मेरी कर्मभूमि है और मैं अपने कर्मभूमि का चौतरफा विकास करना चाहता हूं।संपूर्ण कल्याणपुर में शिक्षा के साथ साथ स्वास्थ्य की भी सुविधा होना जरूरी है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।