दरियापुर/सारण- कट्टे के बल पर अपराधियो ने युवक से नकद व मोबाइल लूटी।
अमित कुमार/दरियापुर (सारण)
दरियापुर थाना क्षेत्र के परीक्षण चौक से बेला रेल चक्का कारखाना होते हुए नयागांव जानेवाली सड़क मार्ग में एक बाईक पर सवार दो अज्ञात अपराधियो ने रविवार के शाम पटना से आ रहे डेरनी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी शुशील सिंह को ओभर टेक कर गाड़ी रूकवाकर कट्टे के बल चालीस हजार नकद ,मोबाईल व गले से सोने की चेन छीन ली व आराम से चले गए वही युवक के सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की, आपको बता दें कि इस मार्ग पर नयागांव थाना और दरियापुर थाना हमेसा गस्त करते रहती है पर चोर पुलिस को भी चकमा देकर लूट-पाट को अंजाम दे देता है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।