पूर्वी चंपारण/ भेलाही के गाद नदी में बाढ़ का पानी आने से लाखों का फसल बर्बाद,किसानों कि बढ़ी चिन्ता।
बिहार खबर संवाददाता भेलाही प्रिंस कुमार
पूर्वी चम्पारण :- भेलाही/ भाकपा नेता स्वर्गीय रामाश्रय प्रसाद जी के पोते विकास पटेल युवा समाजसेवी एवं मीडिया प्रभारी सुमन सेवा दल ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण भेलाही के गाद नदी का बहाव काफी तेज हो गया है,नदी का जलस्तर मर्यादा से उपर बह रही हैं, लाखों के फसल बर्बाद हो रहे हैं परंतु इसको देखने और इसका सुधि लेने वाला कोई नहीं है किसान दो तरफा मार सह रहे हैं एक तरफ कोरोना तो दूसरी तरफ बाढ़ किसानों कि स्तिथि काफी नाजुक है,जिससे लोगो के मन में सरकार के प्रति काफी रोष है वे लोग इस संकट के घड़ी में क्या करे और किसके पास जाए। सरकार एक तरफ कहती हैं कि किसानों का आय दोगुना किया जाएगा किन्तु यहां जमीनी स्तर पर हक़ीक़त कुछ और जान पड़ती है,ये वाकई बहुत बड़ी चिन्ता की बात है। किसान हमारे देश के लिए वरदान है इनके लिए सरकार से कुछ उपाय करने की ज़रूरत है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।