Breaking News

मोतिहारी-बहुभोज के शोर के बीच बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मार दी गोली




संवाददाता दीपू कुमार गीरी /रजनीश कुमार (मोतिहारी )

मोतिहारी पीपराकोठी थाना क्षेत्र के दक्षिण ढेकहां स्थित चक्रधेय गांव में बाइक सवार तीन बदमाशों ने शुक्रवार की देर रात एक युवक की गोली मार हत्या कर दी। अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें उसे दो गोली लगी है। इलाज के लिए ले जाने के क्रम में उसने दम तोड़ दिया।मृतक मोतिहारी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महुआवा निवासी भैरोलाल प्रसाद का पुत्र सोनू कुमार(25) बताया जाता है। जहां इस घटना को अंजाम दिया गया, उसके ठीक बगल में एक बहुभोज का आयोजन था। घटना के समय करीब 12 बजे तक कुछ लोग जगे हुए थे। सभी के सामने तीन की संख्या में बाइक सवार अपराधी आए और घटना को अंजाम देकर भाग निकले। उस भोज में हाल ही में जेल से छूटकर आया राहुल सहनी भी अपने साथियों के साथ शामिल हुआ था। घटना में राहुल सहनी पर भी शक किया जा रहा है। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।