Breaking News

मोतिहारी- सेलफोन छीनकर भाग रहा बदमाश गिरफ्तार


मोतिहार से दीपू कुमार गिरी/संदीप कुमार

 छतैानी सब्जी मंडी से सेलफोन छीन कर भाग रहे एक बदमाश को पुलिस ने लोगों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में छतौनी थाना के पुलिस निरीक्षक मुकेशचंद्र कुमर ने बताया है कि शहर के चांदमारी मोहल्ला निवासी राजू कुमार पटेल शनिवार को सब्जी खरीदने मंडी पहुंचे थे। इसबीच बदमाश ने उनका सेलफोन छीन लिया व भागने लगा। लोगों ने उसका पीछा किया व गश्ती पर निकली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया बदमाश मोहम्मद आबिद बताया गया है जो छतौनी के मठिया जिरात का रहने वाला बताया गया है। उसने पूछताछ के दौरान अपने गिरोह के कई सदस्यों के नामों का खुलासा किया है, जिसे गुप्त रख पुलिस छापेमारी में जुटी है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।