Breaking News

डॉ० गोपाल कुमार सिंह को चिकित्सक दिवस पर किया गया सम्मानित



मोतिहारी। डॉक्टरस दिवस के अवसर पर मीडिया फस्ट संस्था द्वारा राधा सिकारिया काॅलेज के सभागार में आयोजित चिकित्सक सम्मान समारोह में वाणिज्य विभाग के संयुक्त आयुक्त मोहन कुमार के द्वारा शहर के अगरवा स्थित गौतम बुद्ध दर्द उपचार क्लिनिक के निदेशक सह चंपारण समाज समाज कल्याण मंच के संस्थापक अध्यक्ष डॉ गोपाल कुमार सिंह को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
डॉ गोपाल ने कहा कि चिकित्सक दिवस के अवसर पर चिकित्सक को सम्मान मिलना गर्व की बात है।
डॉ गोपाल के सम्मानित होने पर ज़िले के दर्जनो चिकित्सकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।
बता दें कि इससे पहले डॉ सिंह को चिकित्सा के क्षेत्र में दिग्गज हस्तियों के हाथों सम्मानित किया जा चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।