रक्सौल:- नगर परिषद वार्ड 12 रक्सौल में कोरोना संक्रमित मिलने से कुछ एरिया होगा कंटेन्मेंट जोन।
प्रखंड कार्यालय में कार्यरत युवती निकली संक्रमित। लगभग 2 दर्जन लोगों का लिया जाएगा सेम्पल।
बिहार खबर संवाददाता रक्सौल कुशाल कुशवाहा
पूर्वी चम्पारण: रक्सौल। हरसिद्धि ब्लॉक में कार्यरत रक्सौल की एक युवती कोरोना पॉजिटिव निकल गयी। जिसके बाद यहाँ के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। यह मामला शहर के वार्ड नम्बर 12 का है। मिली जानकारी के अनुसार हरसिद्धि में युवती किसी संक्रमित के संपर्क में आने से इसका भी रिजल्ट पॉजिटिव आ गया है। वहीं युवती प्रतिदिन अपना काम खत्म करके रक्सौल अपने घर आ जाया करती थी। इसी बीच इस खबर ने सबको चौंका दिया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की एक टीम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. शरत चंद्र शर्मा के नेतृत्व में डॉ. अमित जायसवाल व यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार के साथ उक्त इलाके में पहुँच सर्वे का काम करना शुरू कर दिए। सबसे पहले युवती को होम कोरन्टीन कर दिया गया है। घर के अन्य सदस्यों का भी सेम्पल लिया जाएगा। इसके साथ उनके संपर्क में आये लोगों का भी सेम्पलिंग लिया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इसके लिए अभी तक लगभग 2 दर्जन लोगों की सूची बनाई गयी है। सर्वे के बाद वार्ड 12 के उस चिन्हित इलाके ओल्ड एक्सचेंज रोड को बाँस की बल्ली से घेर कर कंटेन्मेंट जोन बनाया जायेगा। इस दौरान वार्ड पार्षद पति बप्पी साह,दिपक कुशवाहा भी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।