नरकटियागंज- पंडइ नदी में डूबने से रंजन कुमार की मौत ,एनडीआरएफ को घण्टे मशक्कत के बाद नहीं मिला शव, ग्रामीण मल्लाहों ने शव को ढूंढ निकाला
बिहार खबर संवाददाता। नरकटियागंज से मनोजकुमार मिश्र ।
पश्चिम चम्पारण के नरकटियागंज प्रखण्ड अन्तर्गत शिकारपुर थाना क्षेत्र के शिकारपुर पंचायत स्थित डीके शिकारपुर गांव में पंडई नदी के किनारे एक 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक की पहचान रंजन कुमार पिता भट्टू राउत घर डीके शिकारपुर के रूप में हुई है। डूबे हुए युवक को बचाने दो युवक नदी में घुसे लेकिन रंजन कुमार नही मिला।बचाने गए दो युवक भी नदी में डूबने लगे, लेकिन अपनी सूझबूझ से वे सकुशल नदी से बाहर निकल गए। इसकी सूचना पर शिकारपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने एनडीआरएफ को उचित माध्यम से बुलाया। सोमवार की सुबह से 10 घण्टे तक मशक्कत के बावजूद नाकाम राष्ट्रीय आपदा राहत बल शव ढूंढने में सफल नहीं हुआ। अलबत्ता गाँव के मल्लाहों ने हिम्मत नही हारा, बरगजवा (विशुनपुरवा) के पास जलस्तर में कमी होने पर डूबे युवक रंजन का शव ग्रामीण मल्लाह नगीना साहनी को मिला। परिजनों, ग्रामीणों व जिला जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल जायसवाल ने नगीना साहनी को साधुवाद दिया। शव मिलने की ख़बर पर शिकारपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने पुलिस बल भेजकर शव कब्ज़ा में ले लिया। उसे पोस्टमार्टम (अंत्यपरीक्षण) को बेतिया भेजा जाएगा। तदुपरांत अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।