Breaking News

केसरिया-रविन्द्र सिंह द्वारा मझारिया के बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामाग्री का हुआ वितरण


संतोष ठाकुर की रिपोर्ट
केसरिया प्रखंड के मझारिया गांव के  बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच शुक्रवार को ग्लोबल हिन्दू फाउंडेशन के अंतरराष्ट्रीय महासचिव रविन्द्र कुमार बेरवार द्वारा नाव से बाढ़ पीड़ितों के घर-घर जाकर राहत सामाग्री का वितरण किया गया। तीन सौ बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री में चिवरा ,मीठा,माचिस,मोमबत्ती इत्यादि सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि केसरिया विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा करना मेरा मुख्य कर्तव्य है। क्षेत्र के लोगों के लिये मैं हमेशा तैयार हूं।क्षेत्र के लोगों के हर दुःख-सुख का साथी हू।मौके पर धर्मेंदर सिंह,अशोक सिंह,संजय राउत,जितेंद्र सिंह,विनोद सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।