Breaking News

रक्सौल/मोतिहारी- भाजपा किसान मोर्चा रक्सौल के द्वारा लाॅक डाउन में जरूरतमंदों के बिच राशन वितरण



 रक्सौल से विशाल कुशवाहा की रिपोर्ट

रक्सौल   वैश्विक महामारी करोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए देश पुनः लॉकडाउन की तरफ बढ़ गया है और देश में और बहुत सारे राज्यों में लॉकडाउन लग चुका है इस लॉकडाउन में सबसे ज्यादा परेशानी उन परिवारों को है जो रोज कमाते हैं और रोज खाते हैं ऐसे परिवारों के सामने एक बार फिर लॉकडाउन लगने से विकट परिस्थिति खड़ी हो गई है पर सुखद बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी का हर एक सिपाही इस विकट परिस्थिति में लोगों की सहायता करने के लिए पल-पल तत्पर है आज उसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा संगठन जिला रक्सौल के जिला के मीडिया प्रभारी दीपेश प्रसाद देशबंधु कुमार एवं रक्सौल किसान मोर्चा नगर मंडल के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, संजीत कुमार ,अमित सर्राफ, निखिल कुमार एवं रक्सौल किसान मोर्चा नगर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं के संयुक्त सहयोग से रक्सौल के 100 गरीब परिवारों के बीच राशन वितरण किया गया मौके पर दीपेश प्रसाद से हुई बातचीत में उन्होंने बताया वैश्विक महामारी में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता तन मन धन से लोगों की सहायता करने के लिए तत्पर है और हम हमेशा अपने सामर्थ्य के अनुसार लोगों की मदद करते रहेंगे और राशन वितरण के दौरान टीम के लोगों ने लोगों को मास्क पहनने के लिए भी जागरूक किया।
राशन वितरण करने पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री अरविंद कुमार सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसे ही कार्यकर्ता किसान मोर्चा कि शान है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।