लियो क्लब फेमिना ने विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर पौधा रोपण किया
पनालाल कुमार की रिपोर्ट
छपरा: शहर में लियो क्लब फेमिना की सदस्यों ने विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया जाता है। इसके माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा को ले कर जागरूकता फैलाई जाती है। हम सभी इस समय प्राकृतिक असंतुलन के कारण से हो रहे बहुत सी समस्याओं जैसे ग्लोबल वॉर्मिंग, विभिन्न बीमारी, प्राकृतिक आपदा, बढ़ा हुआ तापमान आदि का सामना कर रहे हैं जो कि मानव जीवन के लिए बहुत ही खरतनाक है।
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के दिन लियो क्लब ऑफ छपरा फेमिना के द्वारा प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा को ले कर जागरूकता फैलाई गई।
हम कुछ तरीको से जागरूकता फैला सकते हैं जैसे 1.पुनर्चक्रण
2. जल की बचत
3. बिजली की बचत
4. पेड़- पौधें लगाना
5. इधर-उधर कूड़ा फेकने के बजाए उसका कम्पोस्टिंग करे।
लियो क्लब ऑफ छपरा फेमिना के सदस्यों द्वारा अपने घरों में प्लास्टिक की बोतल में जो हमारे घर मे उनका इस्तेमाल ना हो रहा हो उन सभी बोतल या ऐसी कोई चीज़ में पौधा लगाए जिससे प्लास्टिक का इस्तेमाल भी हो सकता है।
इस मौके पर लियो भारती , लियो अक्षया, लियो शालनी एवं लियो नूतन ने पौधा रोपण किया।


कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।