मोतिहारी- लड़की छेड़खानी में युवक को बांधकर हुई बेरहमी से पिटाई
संवाददाता दीपू कुमार गीरी /रजनीश कुमार (मोतिहारी)
मोतिहारी जिले के फेनहारा में छेड़छाड़ के आरोपी को भीड़ ने खंभे से बांधकर पिटाई कर दी. इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल है. इधर, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए पिटाई करने वाले चार युवक को गिरफ्तार किया. हालांकि, इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है.
'छेड़छाड़ के आरोप में ग्रामीणों ने की थी पिटाई'
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो फेनहारा थाना क्षेत्र के पंचायत स्थित परशुराम गांव है. युवक पर आोरप है कि उसने गांव के ही किसी महिला के साथ छेड़खानी की थी. जिसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने आरोपी युवक की पोल से बांध कर पिटाई की और घटना के वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. मामला बीते 24 जुलाई का बताया जा रहा है.
जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
इधर, पुलिस को जैसे ही ममले की भनक लगी पुलिस ने आरोपी युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले आई. जहां पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया. पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी युवक की मां ने थाने में आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की. जिसके बाद पुलिस ने पिटाई करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।