Breaking News

बोलेरो व ट्रैक्टर के टक्कर से ट्रैक्टर हुआ तीन पार्ट ।



 संवाददाता ।योगापटटी अरविंद कुमार पाण्डेय 
मनुआपुल लौरिया मुख्य सड़क में रविवार को शनिचरी थाना क्षेत्र के पकड़ीहार गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास बोलेरो व ट्रैक्टर के आमने सामने टक्कर हुई है। जिसमें ट्रैक्टर तीन टुकड़ों में तब्दील हो गया है व बोलेरो भी क्षतिग्रस्त हो गया है। बोलेरो चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया है  व ट्रैक्टर चालक को उपस्थित ग्रामीणों ने इलाज के लिए बेतिया अस्पताल भेज दिया । हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बोलेरो को जप्त कर थाने लाई। ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि ट्रैक्टर लौरिया के तरफ से आ रही थी व बोलेरो बेतिया के तरफ से आ रही थी। इसमें बोलेरो चालक ने अपना संतुलन खो दिया और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। लोगों का कहना है कि बोलेरो में आधा दर्जन लोग सवार थे। जैसे लगता था कि सभी लोग नशे की हालत में थे। दुर्घटना के बाद सभी लोग बोलेरो से निकल फरार हो गए। थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जप्त कर थाने लाया गया है। दोनों वाहनों के चालक घटनास्थल से फरार है।  दोनों वाहनों के कागजात से वाहन मालिक की पहचान की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।