परसा(सारण)- स्थानीय प्रशासन की टीम ने की गंडक नदी के निचले इलाके मे बसे लोगों ऊँचे स्थानों पर जाने अपील
परसा से विकाश कुमार की रिपोर्ट
न्यूज परसा(सारण)
वाल्मीकि नगर बराज से सोमवार की सुबह 4 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना पर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है । स्थानीय प्रशासन द्वारा ध्वनि विस्तारक के माध्यम से गंडक नदी के निचले इलाकों में बसे बलिगांव,चकजलालुदी दियरा,मुरहिया,लतरहिया,बाहलोलपुर दियरा,परसादी दियरा,बांध बनकेरवा,परसादी,परसौना इत्यादि दर्जनों गांवों के लोगो को सचेत रहने की सलाह दी गई।वही बीडीओ रजत किशोर सिंह व सीओ रामभजन राम ने संयुक्त रूप से बताया कि नदी के निचले इलाकों में बसे लोगो को ऊँचे तटबंध के किनारे स्थित विद्यालयों में चले जाने को कहा जा रहा है वही इन केंद्रों पर प्रशासनिक स्तर पर भी व्यवस्था की जा रही है ।मालूम हो कि एक सप्ताह से बाढ़ की विभीषिका झेल रहे लोग गंडक का जलस्तर में कमी होने से थोड़ी राहत महसूस कर रहे थे लेकिन नेपाल द्वारा भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने की सूचना से बाढ़ पीड़ितों में भय देखा जा रहा है ।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।