गोरेयाकोठी के लीलारु औरंगाबाद पंचायत में मिली बारहसिंघा
पुनीत कुमार मौर्य/संवाददाता
गोरेयाकोठी/सिवान
गोरेयाकोठी/सिवान:- गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के लीलारु औरंगाबाद पंचायत के सरेया मुसहर टोली के चवर में एक बारसिंघा गुरुवार को मिला है। आपको बताते चले कि गुरुवार को सुबह जब ग्रामीणों ने मछली पकड़ने सरेया गांव के चवर में पहुचे तो वहां पर एक बारहसिंघा दिखाई दिया। यह बात पूरे गांव सेहत लीलारु औरंगाबाद पंचायत में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों ने इस बारहसिंघा को पकड़ कर अपने गांव में लाये। देखते ही देखते लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा।
ग्रामीणों ने बारहसिंघा मिलने की खबर स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी। खबर लिखे जाने तक गांव में ना ही पुलिस आया थी और ना ही कोई वन विभाग की टीम..?

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।