रक्षाबंधन पर सर्वासिद्धि योग का विशेष संयोग -ज्योतिाषाचार्य श्री बाल्मीकि प्रसाद ।
संवाददाता दीपू कुमार गिरि(मोतीहारी)
(रक्षाबंधन 3 अगस्त को,सुबह 7:15 बजे तक भद्रा योग,)इस वार रक्षाबंधन पर कई शुभ संयोग बन रहें है। 3 अगस्त 2020 को सावन का आख़िरी सोमवार,श्रावण पूर्णिमा,श्रावणी नक्षश्र एवं सर्वासिद्धि योग बनने से भाई बहन के प्रेम-उत्सव का पर्व रक्षाबंधन पर अत्यंत ही शुभ संयोग बन रहे है ।प्रख्यात ज्योतिषाचार्य श्री बाल्मीकि प्रसाद जी ने बताया कि श्रावणी नक्षत्र का शुभ संयोग पुरे दिन रहेगा,हालाँकि सुबह 7:15 बजे तक भद्रा योग रहेगा,उसके बाद हीं शुभ मुहूर्त बनेगा, चुकि भद्रा काल मे पर्व मनाना शुभ नहीँ हैं इसलिए यह समय निकल जानें के वाद हीं पर्व मनाना चाहिए ।भद्रा काल के बाद दिनभर में कभी भी राखी बाँधी जा सकती है ।प्रख्यात ज्योतिषाचायॅ श्री बाल्मीकि प्रसाद जी ने बताया कि चुकि इस दिन श्रावणी नक्षत्र एव सर्वाथ सिद्धि योग के विशेष संयोग बनने से, यात्रा,व्यापार,नामकरण ,अन प्राशन ,बहुत शुभ एवं मंगलकारी होगा
"रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त "
सुबह-: 8:36 बजे से 10:15 बजे तक (शुभ)
दोपहर-:1:35 बजे से 3:14 बजे तक (चर) दोपहर-:3:14 बजे से 4:54 बजे तक (लाभ) शाम मे -:4:54 बजे से 6:33बजे तक (अमृत) शाम -: 6:33बजे से रात्रि -: 7:54 बजे तक (चर) ,चौधरिया का शुभ मुहूर्त रहेगा । रक्षाबंधन एवं नागपंचमी के शुभ अवसर पर ज्योतिषाचार्य श्री बाल्मीकि प्रसाद जी ने समस्त भारत वासियों को अनन्त शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई दी, एव साथ ही करोना महामारी से खुद बचाये रखने एव सामजिक दूरी और सरकारी नियमों का पालन पूरी इमानदारी से करनें का आग्रह भी किया ।
"अग्निषोम ज्योतिर्दर्शन " संस्थापक" ज्योतिषाचार्य डॉ. .बाल्मीकि प्रसाद
Astrologer,Vastuvid,Spiritual Healer,& Aura Scanner Expert) Mobile -7903025413

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।