Breaking News

परसा विधानसभा में राजद ने की बूथ कमिटी का गठन



परसा से विकाश कुमार की रिपोर्ट

न्यूज परसा सारण- विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजद ने पाटी को मजबूती प्रदान करने के लिए परसा के विशुनपुर पंचायत में राजद ने प्रखंड अध्यक्ष रवि प्रकाश के अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर बूथ कमिटी का गठन किया। राजद ने अपने हर बूथ को मजबूत करने  के लिए बूथ कमिटी का गठन किया बैठक में सर्वसम्मति से निणय लेते हुए दर्जनों कार्यकर्ताओ में शामिल गुडू कुमार,सुरेंद्र कुमार राम,रितेश ठाकुर,पंकज कुमार यादव, दिपक कुमार महतो,कौशर अली, गोलू कुमार यादव, चन्दन कुमार यादव इत्यादि कार्यकताओ को बूथ अध्यक्ष बनाया।मौके पर पाटी के मिडिया प्रभारी मो इमरान हुसैन अंसारी,युव अध्यक्ष धनजय कुमार,सचिव धर्मेंद्र यादव परसौना पंचायत अध्यक्ष रंजन यादव उर्फ बच्चा कुमार,समेत दर्जनों राजद कार्यकर्ता शामिल थे।

1 टिप्पणी:

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।