Breaking News

मछली मारने को लेकर, दो पक्षों में संघर्ष, दो महिला समेत चार घायल प्राथमिकी दर्ज

 संवाददाता। 
नरकटियागंज से मनोजकुमार मिश्र ।
पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज अनुमंडल के साठी थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी सीमा खातून पति इंदु मियां ने साठी थाना की पुलिस को आवेदन दिया है कि 26 जुलाई 2020 को उनका पुत्र अबुलैश उम्र करीब 15 वर्ष धान के खेत में सुबह 8:00 बजे मछली मारने गया। उसके कुछ देर बाद रोता हुआ घर आया। पूछने पर उसने बताया कि शेख भोला उम्र 30 वर्ष पिता शेख जमील ने उसे पीटा। अबुलैश अपनी बात घर वालों से बता रहा था कि गांव के शेख भोला उसकी मां तथा बहू जाहिदा खातून घर में तलवार, लाठी, डंडा लेकर घर में घुस गए तथा गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। उन्होंने जान मारने की नियत से सीमा खातून के सिर पर तलवार से वार किया। जिसके बाद वे घायल हो गए। इस तरह के बहुत सारे आरोप लगाते हुए सीमा खातून ने साठी पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इधर थानाध्यक्ष राजु कुमार मिश्रा ने बताया है कि फुलवरिया निवासी सीमा खातून का आवेदन मिला है। उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साठी थाना पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।