बाँध बनाने गये युवक बहाव में डूबा, शव की तलाश जारी विधायक भी पहुँचे घटनास्थल
रक्सौल। वर्ष 2020 पूरी तरह से काल बन कर आया है। एक तरफ तो कोरोना लोगों की जान ले रहा है तो दूसरी तरफ बाढ़ की विभीषका से सभी कोई परेशान है। आए दिन कोई न कोई दुःखद खबर सामने आ रहा है। अभी ताजा मामले के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के हरदिया कोठी गाँव में नदी के हो रहे कटाव को रोकने हेतु बाँध बनाने गये राजेन्द्र प्रसाद चौरसिया के इकलौते पुत्र लक्ष्मी चौरसिया नदी की धार में बहकर डूब गया। लोगों के द्वारा काफी बचाने की कोशिश के बावजूद उसे नही बचाया जा सका। घटना की सूचना के बाद स्थानीय सीओ विजय कुमार व इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अभय कुमार सदल पहुँच एनडीआरएफ की टीम का इंतजार कर रहे थे, ताकि उक्त डूबे व्यक्ति को खोजा जा सके। वहीं विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। उधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, जबकि गाँव मे मातम पसरा हुआ है। समाचार प्रेषण तक एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल तक नही पहुँची थी।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।