फटी रह गई लोगों की आंखें जब किसान के घर से एक के बाद एक निकले सैकड़ो सांप।
संवाददाता। नरकटियागंज से मनोजकुमार मिश्र ।
पश्चिमी चम्पारण के नरकटियागंज अनुमंडल के केसरिया पंचायत में गांव में एक किसान के घर में करीब सैकड़ो सांप और उसके अंडे निकले। किसी के घर में अगर एक सांप निकल आए तो फिर दहशत में वह पूरी रात सो नहीं पाता, लेकिन नरकटियागंज के केसरिया पंचायत के एक किसान के घर से सैकडों सांप और सांप के अण्डे निकलने से गांव में सनसनी फैल गई। वहीं किसान इस बात से हैरान है कि आखिर जब घर में पहले एक सांप निकला, फिर दूसरा कुछ देर बाद ही तीसरा और फिर जब जमीन की खुदाई की गई तो सैकड़ो साँप दिखने लगे सभी साँप जहरीले है। एक के बाद एक इतने सांपों को निकलता देख परिवार के लोग सन्न रह गए।
यह खबर पुरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई। एक साथ इतने सांप निकलने की खबर मिलते ही एक ओर लोग डरे हुए थे तो कुछ इस नजारे को देखने के लिए किसान के घर की ओर निकल पड़े। देखते-देखते किसान के घर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।वही किसान अवध बिहारी साह ने बताया कि बिस्तर के गोरे के समीप जब खुदाई की गई एक के बाद एक साँप निकला लेकिन सावन माह होने के कारण पूजा अर्चना कर दूर खेतो में छोड़ दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।