BREAKING NEWS राशन कार्ड वालों को बिहार में 5 महीने फ्री में मिलेगा अनाज, सरकार ने किया एलान
पटना : कोरोना संकट की महामारी के बीच गरीबी से जूझ रहे लोगों को काफी मुश्किल हो रही है. लोगों को खाने-पीने की काफी दिक्कत हो रही है. ऐसे में बिहार सरकार की ओर से एक और बड़ा एलान किया गया है. लोगों को 5 महीने फ्री में राशन देने की घोषणा बिहार सरकार की ओर से की गई है.
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने रविवार को ट्वीट कर कहा है कि नीतीश सरकार ने एकतरफ लॉकडाउन के दौरान लौटे मजदूरों के लिए रोजगार की व्यवस्था की तो दूसरी ओर सबके लिए राशन का इंतजाम किया. जीविका दीदियों के सर्वेक्षण में राशनकार्ड की पात्रता वाले 35.43 लाख लोगों का पता चला. इसके अलावा 22.27 लाख आवेदन मिले थे. जांच के बाद 23 लाख 27 हजार नये राशन कार्ड बने. इनमें से 13 लाख कार्ड वितरित हो चुके हैं. जो छूट गये, वे भी RTPS काउंटर ये आवेदन कर सकते हैं. नये कार्डधारियों को भी पांच महीने तक राशन मुफ्त मिलेगा. कोई भी राशनकार्ड से वंचित नहीं रहेगा.
डिप्टी सीएम ने एक साथ कई ट्वीट किये हैं. उन्होंने लिखा है कि सड़क पर ठेला-खोमचा लगा कर रोजगार करने वाले एवं अन्य स्ट्रीट वेंड

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।