Breaking News

BREAKING NEWS गोरेयाकोठी के खगनी गांव की दो लड़कियों की पानी में डूबने से हुई मौत


गोरेयाकोठी से पुनीत कुमार मौर्य की रिपोर्ट

गोरेयाकोठी/सिवान:- गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के खगनी निवासी बिरेंद्र यादव की 10 वर्षीय बच्ची रागनी कुमारी तथा जंगली यादव की 15 वर्षीय बच्ची पिंकी कुमारी की पानी में डूबने से मौत हो गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां गांव के बगल में चारा काटने गई थी।

जहा पर चारा काट रही थीं उसके बगल में एक पानी भरा गढ्ढा था। पानी मे पैर फिसलने के बाद मदद के लिए पुकारने लगी तभी दूसरी लड़की उसे बचाने के क्रम में पानी का अनुमान नही लग पाया और दोनों ने पानी भरे गढ्ढे में दम तोड़ दिया। जब इस घटना की जानकारी दोनों लड़कियों के घरवालो को मिली तो गांव में कोहराम मचा गया। स्थानीय सीओ बिकाश कुमार सिंह ने बताया कि इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान बजे दिया है।
खगनी गांव में दो लड़कियों को पानी मे डूब कर मौत की खबर जब भाजपा नेता अरबिंद कुमार सिंह को मिली तो मृतक के घर पहुच कर संवेदना प्रकट किए और गोरेयाकोठी सीओ से बात कर दोनों के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाने वाले सरकार के तरफ से 4 - 4 लाख रुपए दिलवाने की बात कही।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।