Breaking News

BREAKING NEWS दरियापुर- बेला रेल चक्का कारखाना में फड़नीस में बलाष्ट होने से अफरा तफ़री।



दरियापुर सारण अमित कुमार

दरियापुर थाना क्षेत्र के बेला रेल चक्का कारखाना में बुधवार के दिन लगभग पवने पाँच बजे अचानक फड़नीस के बलाष्ट होने से एक एस एस सी इंचार्ज प्रमोद कुमार एक क्रेन ऑपरेटर अमित कुमार के साथ जनक राय, मिश्रा, बसिष्ट राय के साथ कई लोग का घायल होने की सूचना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिन के लगभग पवने पाँच बजे अचानक धमाके की आवाज़ लगभग कारखाने के चार किलोमीटर के दायरे में सुनाई दी, लोहे की चिंगारी से कैम्पस में स्थित कैंटीन में आग लग गई व कारखाने के चारो तरफ ओला वृष्टि के तरह बुरादे गिर रहा था, जिससे कारखाने के साथ साथ आस पास के ग्रामीणों में अफरा तफ़री का माहौल बन गया जिससे किसी को कुछ समझ में ही नहीं आ रहा था जिसको देखे भागे जा रहा है , जब कुछ माहौल शान्त हुआ तब जाके लोग दम लिया, वही इस बलाष्ट मे एक एस एस ई प्रमोद कुमार व फड़नीस एरिया में क्रेन चलाने वाले ऑपरेटर अमित कुमार बुरी तरह से घायल है व अन्य 5 ठीकेदार के द्वारा कार्य कर रहे जनक राय, बशिष्ठ राय व ? .... मिश्रा कुल पाँच लोगों की घायल होने की सूचना है ख़बर लिखे जाने तक सभी का इलाज कारखाना के हॉस्पिटल में चल रहा था।

 ग्रामीणों का माने तो वे लोग बता रहे थे कि इतना बड़ा आवाज़ कभी नहीं सुना था जिंदगी में पहली बार इतनी तेज आवाज सुनी।
अन्य जाँच पड़ताल शुरू कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।