Breaking News

दरियापुर (सारण):- विरोध मार्च निकालने को लेकर हुआ बैठक।


दरियापुर (सारण) अमित कुमार

आज प्रखंड मुख्यालय दरियापुर सारण में कमलेश कुमार राय समाजसेवी परसा विधानसभा महासचिव राजद सारण के अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, बुथ कमेटी के अध्यक्ष, सक्रिय कार्यकर्ता गण, पदाधिकारी गण शामिल हुए। जिसमे यह निर्णय लिया गया कि 5 जुलाई को साइकिल यात्रा के दौरान केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार के  नितियो के खिलाफ डिजल तथा पेट्रोल के दाम बढ़ाने के खिलाफ बिरोध मार्च निकाला जायेगा जो दरियापुर सारण प्रखंड मुख्यालय से परसा बाजार तक तथा प्रत्येक पंचायत में 5 किलोमीटर साइकिल चलाकर विरोध किया जाएगा।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के बीच मास्क तथा सेनेटेराइजर का वितरण कमलेश कुमार राय के द्वारा किया गया। साथ ही सैकड़ों लोगों को राष्ट्रीय जनता दल में शामिल भी किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।