अरेराज(पूर्वी चंपारण)- चिकित्सक दिवस के अवसर पर अरेराज के डब्ल्यूएचओ के नरोत्तम कुमार के द्वारा डॉक्टरों को किया गया सम्मानित।
संवाददाता दिनेश कुमार गिरि अरेराज(पूर्वी चंपारण)
अरेराज में चिकित्सक दिवस के अवसर पर डब्ल्युएचओ के नरोतम कुमार के द्वारा अनुमंडल अस्पताल परिसर में डॉ एस एन सत्यार्थी, डॉ नीरज कुमार, डॉ श्वेताचौधरी ,डॉ अनिल कुमार झा, डॉ राहुल कुमार, डॉ राजकुमार व डॉ वसीम अली को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया. नरोतम कुमार ने बताया कि चिकित्सक ईश्वर का हीं एक अंग हैं जिनके उपस्थिति मात्र से हीं हमारा जीवन सुरक्षित महसूस होता है. कारोना के इस प्रलय में जब सभी घर में सुरक्षित रहने के लिए मजबूर हैं तो वहाँ चिकित्सक अपना घर त्याग कर कारोना के विरुद्ध फाईटर के रुप में खड़े हैं.
डॉ सत्यार्थी ने कहा कि चिकित्सक का प्रोत्साहन उसके कार्य की गुणवता समाज के प्रति प्रतिबिम्बित होता है. हमारा सम्मान हमारा उत्तरदायित्व बढा देता है. डॉ नीरज कुमार ने कहा कि हम निरंतर समाज के लिए तत्पर हैं.


कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।