Breaking News

विधायक राजू तिवारी ने अरेराज अनुमंडल को दिया 6 ऑटोमैटिक सेनेटाइजर मशीन।


संवाददाता दिनेश कुमार गिरि अरेराज(पूर्वी चंपारण)



कोरोना  संक्रमण जैसे बीमारी से बचाव के लिए  जनता के बीच विधायक राजू तिवारी  हर वक्त कुछ न कुछ करते देखे गए है।लोगो को इस बीमारी से बचाव के लिए घर पर सुरक्षित रहने तथा जरूरी कार्य पड़ने पर मास्क लगा कर बाहर जाए, सोशल डिस्टेंस में रहे। जहां जहां जाते है जनता से अपील करते है। कही कही इस वैश्विक महामारी में जनता के बीच राहत सामग्री व मास्क,सेनिटाइजर भी उपलब्ध कराए।वही आज के समय वैश्विक महामारी कोरोना  के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विधायक राजू तिवारी ने अरेराज अनुमंडल को 6 ऑटोमेटिक सेनेटाइजर मशीन दिया है। श्री सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर के पट बंद होने से पूजा पाठ करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही थी। मंदिर से जीविकोपार्जन करने वाले पंडा,पूजारी भी परेशान थे। दर्शन पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रख  गोविंदगंज विधायक ने अपने निजी कोष से ऑटोमेटिक सेनेटाइजर मशीन लगाई है । 

सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर , अनुमंडल मुख्यालय, अनुमंडलीय अस्पताल के साथ पहाडपुर प्रखण्ड मुख्यालय में दो और संग्रामपुर प्रखंड में एक ऑटोमेटिक सेनेटाइजर मशीन लगा है । उदघाटन समारोह मे अनुमंडल पदाधिकारी  धिरेन्द्र कुमार मिश्रा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ज्योति प्रकाश, अंचलाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी , कार्यपालक पदाधिकारी व स्थानीय गण्यमान्य लोग उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।